प्रदेशीय चेस में उपविजेता रहे पार्थ नेशनल चेस प्रतियोगिता में खेलेंगे



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 नवम्बर। गाजियाबाद में 12 से 14 नवंबर तक खेली गई यूपी स्टेट अंडर-15 चैंपयिनशिप में आगरा के डायनेमिक चेस स्कूल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में प्रदेश से 70 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। 
डायनेमिक चेस स्कूल के 10 के खिलाड़ी इसमें खेले। इनमें पार्थ भटनागर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सात राउंड में से छह राउंड जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और नेशनल अंडर-15 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं श्रेयस सिंह ने पांच अंक के साथ छठवां, मन अग्रवाल तथा पार्थ गुप्ता ने भी 5-5 अंक बनाते हुए 10वां तथा 11वां स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों की इस सफलता पर डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, कोच संचय दुबे, जितेंद्र शर्मा, अशींद्र यादव, वैष्णवी यादव, दीपक कश्यप व एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष संजय दुबे ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।

 जिला स्तरीय ओपन  वेद प्रकाश
मेमोरियल चेस प्रतियोगिता 19 से 

आगरा, 17 नवम्बर। लिटिल एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ट्रांस यमुना में चतुर्थ वेद प्रकाश मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट ओपन सिलेक्शन शतरंज प्रतियोगिता 19 और 20 नवंबर को खेली जाएगी। 
प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के साथ-साथ अंडर-९ तथा महिला ओपन में भी खेली जाएगी। सभी वर्गों के चयनित खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपने पंजीकरण के लिए 18 नवंबर सांय पांच बजे तक आयोजन सचिव संजय दुबे से  मोबाइल नंबर 8218505273 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण कराएं।

Post a Comment

0 Comments