न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 दिसंबर। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल हाथरस रोड पर क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत "बम बम भोले " एवं "काला चश्मा गानों पर किए गए नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने रिंग डांस, ड्रिल डांस व सोलो डांस के द्वारा भी सभी की प्रशंसा बटोरी। इसके अतिरिक्त विभिन्न छात्र वर्ग में अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें प्रभु जीसस के जन्म के मनोरम दृश्य का मंचन भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रांजल शर्मा ने प्रभु जीसस के विश्व बंधुत्व, लोक कल्याण व विश्व शांति पर दिए गए संदेशों का स्मरण कराया। उन्हें जीसस द्वारा सरमन ऑन द माउंट पर दिए गए उपदेशों की शपथ दिलाई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय ने प्रभु जीसस की जीवनी पर प्रकाश डाला व उप प्राचार्या रीनू त्रिवेदी ने कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति पर सभी को धन्यवाद देते हुए जीसस के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। नृत्य निर्देशिका अंजली पंडित व संगीत आचार्य विजय गौतम की विभिन्न वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति शानदार रही। कार्यक्रम का संचालन नेहा शर्मा ने किया।
0 Comments