Image

सिंधी सेंट्रल पंचायत के कर्मठ पदाधिकारियों और मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


👉 झूलेलाल  मित्र मण्डल ताजगंज ने 'हिक शाम झुलण जे नाम-2' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 मई । लोटस गार्डन, ताजगंज पर झूलेलाल मित्रमण्डल ताजगंज ने 'हिक शाम झुलण जे नाम-2' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें इस साल यानी 2023 में  भगवान झूलेलाल  जयंती शोभायात्रा के सफल आयोजन पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के सदस्यों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2023 के मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। 
कार्यक्रम में किशोर हिरानी ग्रुप ने लाल मुंजी पत रखियो व दमादम मस्त कलंदर जैसे सिंधी भजनों पर देर रात तक भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। गौरतलब है कि  आगरा में हर साल झूलेलाल जयंती शोभायात्रा पूरी धूमधाम से निकाली जाती है। राम बरात के बाद झूलेलाल जयंती शोभायात्रा सर्वाधिक भव्यता  से निकलती है। इसलिए यह ताज नगरी की शान समझी जाती है। इस बार इसे पिछले सालों की अपेक्षा कहीं जाएगा भव्य  रूप में  निकाला गया था 
इस मौके पर सिंधी सेंट्रल पंचायत से चंद्रप्रकाश सोनी,घनश्यामदास देवनानी, गागनदास रामानी, राज कोठारी, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, श्याम भोजवानी, राज कुमार गुरनानी, रोहित आयलानी सुशील नोतनानी, शंकरलाल आसवानी, ललित नाज़वानी, अशोक मोटवानी, हरिकिशन आडवाणी, राजा जेठवानी, विजय मोटवानी, प्रदीप दीवान, राजू दासवानी आदि मौजूद रहे। महिलाओं से दादी पकानी, सपना मोडवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, केसर आसवानी, महिमा नाज़वानी व पूजा मोटवानी मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments