न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 मई। जिला बॉक्सिंग संघ के मुख्य संरक्षक गजेंद्र सिंह की सूचनानुसार खेल मंत्रालय भारत सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।
इसमें बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से दो जून 2023 तक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स (ग्रेटर नोएडा) में होगा।
इस प्रतियोगिता में आगरा के राहुल सिंह को बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया द्वारा विशेष रूप से निर्णायक रूप में नामित किया गया है। राहुल सिंह सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व में भी राहुल सिंह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शक्ति एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक डेनियल ने उनको बधाई दी।
0 Comments