Image

आठ किलो की पायल और दो किलो के बिछुए, बने सभी का आकर्षण



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 सितम्बर। फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम में आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो की तीन दिवसीय बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी के दूसरे दिन पांच हजार से अधिक विजिटर पहुंचे।  सोमवार को आठ किलो की पायल और दो किलो के बिछुए आकर्षण का केंद्र बने रहे।
आगरा के नितेश चेन्स की स्टॉल पर 8 किलो की पायल हर रोज अपना डियाजन बदल रही है। जो विजिटर के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हर रोज पायल के बार्डर और घुंघरू आदि से डिजायन को नया लुक दिया जा रहा है। नितेश अग्रवाल ने कहा कि जिसके पैर में पायल आ जाए उसके लिए फ्री। पायल को तैयार करने में 10 लोगों की टीम लगाई गई और दो माह में पायल तैयार हुई। 

गिनीज बुक में रजिस्टर्ड हुए दो किलो के जड़ाऊ बिछुए 
राजकोट के जीडी ओर्नामेंट के मुकुल जोशी एक-एक किलो को दो बिछुए डिस्प्ले के लिए लेकर आए हैं।  नग और जर्किन से जड़े दो किलो के बिछए चार वर्ष पहले तैयार किए गए थे। जिनका आज तक कोई खरीददार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिछुओं को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लिए एप्लाई किया था, जिसे रजिस्टर्ड कर लिया गया है।

टेसू झांझी और खल्हड़ मूसली के साथ चांदी की चक्की



मुरलीवाला सर्राफा के यहां उत्तर बारत के परम्परागत टेसू झांझी चांदी की चमक बिखेर रहे हैं। वहीं डिस्पले में लगी लकड़ी के साथ चांदी के काम की चक्की और खल्हड़ मूसली विजिटर के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। दीपावली पर चांदी के लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के साथ हठरी, दीपक के साथ आगरा पायल (बृजमोहन रैपुरिया) की स्टॉल पर आकर्षक वंदनबार सजी हुई हैं।

 चांदी के पर्स भी सबको दे रहे मात



दिल्ली की स्टॉल यश आर्नामेंट स्टॉल पर चांदी के पर्स की इतनी वैरायटी है कि लैदर के पर्स को मात दे रही हैं। जयपुर के एंटीक और मीनाकारी के पर्स, कटक के जालीदार काम के पर्स, वहीं ताना-बाना डिजायन में बैंकांक के चताई स्टाइल पर्स सजे हैं।



ओडीओपी में शामिल हो तो विश्व में बिखरेगी आगरा की चांदी की चमक

इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह  बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल  ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जूता और मार्बल की तरह आगरा के चांदी के प्रोडक्ट को भी ओडीओपी ( वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) में शामिल होना चाहिए। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। पूर्व में जानकारी होती तो जी-20 के प्रतिनिधि मंडल को शामिल करता। अगली बार कॉमर्स मंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। आगरा में चांदी की कारीगरी और महीन नक्काशी के कार्य को संजो कर रखने के साथ उसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की भी जरूरत है।  
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अगले दो वर्षों में आगरा एयरपोर्ट भारत के हर मेट्रो शहर से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार भी बढ़ेगा। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगरा कॉमन फेसिलिटी सेन्टर की मांग उठाई। जिससे उत्तम तकनीक द्वारा नवीन डिजायनिंग के लिए कारीगरों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उत्पादों के लिए तैयार किया जाए। यदि ऐसा होता है तो निश्चिक तौर पर आगरा विश्व की चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक शहर होगा।  इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक मुरारीलाल फचेहपुरिया नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल, सीताराम अग्रवाल, आगरा सर्राफा मैन्यूफैक्चरिंग सोसिएशन के पवन दौनेरिया, बृजमोहन रैपुरिया, आगरा सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

0 Comments